
कष्टदायी प्रसव पीड़ा , मातृत्व स्नेह के लिए
सिर्फ और सिर्फ माँ ही कर सकती है |
अपनी शरीर के लहू से हमें सींचती ,
वगैर कोई परवाह किए ,
आने वाले संतान के
सुख पर सब कुछ न्योछावर
सिर्फ और सिर्फ माँ ही कर सकती है |
निस्वार्थ प्रेम निर्मल ममता
विराट ह्रदय ,सुख समृधि बरसाती
देवी स्वरूपा , ज्ञानमयी ,पवित्रता के प्रतीक
गुलाब की पंखुड़ियों की तरह
कठिन परिस्थितियों में भी मुस्कराती
आँचल में समेटकर ,रात को लोरी सुनाती
सिर्फ और सिर्फ माँ ही कर सकती है |
आँखों में शीतलता ,चेहरे में गंभीरता
ह्रदय में सहिष्णुता ,बातों में मधुरता
आँचल जैसे सम्पूर्ण आकाश की छत्रछाया
माँ श्रृष्टि का एक मात्र सच ,जो इश्वर के समकक्ष है |
इश्वर तो अदृश्य है पर माँ मानस पटल पर सदा बिचरण करती है
वो मानो ह्रदय में निवास करती है |
संकट से परे ,वो अपने हित की नहीं
अपने लाडले के भविष्य की सोचती
ऐसा सिर्फ और सिर्फ माँ ही कर सकती है |
एलोवेरा के कोई भी स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद 30 % छूट पर खरीदने के लिए admin@aloe-veragel.com पर संपर्क करें और ज्यादा जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें
जातीय भावनाओं का दोहन
ताऊ .इन







सही लिखा है आपने ! माँ माँ ही होती है माँ जैसा कोई नहीं !!
बहुत बढ़िया और उम्दा रचना !!