आज के दौर की सबसे बड़ी बिमारी कोढ़ या तपेदिक नहीं है बल्कि अपने को गैर-जरुरी महसूस करने का भाव है!दुःख का असली कारण आत्मा या प्रकृति नहीं,बल्कि मनुष्य की तृष्णा है!

स्वस्थ्य आहार सेहत की पहचान


वर्तमान समय में लोगों की व्यसत्ता के कारण सभी जंक फ़ूड कंपनियों की मौज हो रही है | कुछ तो लोगों की मज़बूरी और कुछ जीभ के स्वाद के कारण फास्ट फ़ूड जैसे बर्गर , पिज्जा, चिप्स, तली-भुनी चीजों, चाकलेट,पेस्ट्री-केक, और कोल्ड ड्रिंक में अपनी रूचि बढ़ाने लगे है | पर क्या शरीर के लिए ये भोजन स्वस्थ यानि हितकर है ? बिलकुल नहीं ! यह हमारे शरीर में बिभिन्न प्रकार के समस्या पैदा करते है | सही कारण है लोगों की तनावपूर्ण जिन्दगी ओर उचित खान-पान के आभाव |

स्वस्थ्य शरीर के लिए हमें स्वस्थ्यप्रद आहार की जरुरत होती है | स्वस्थ्य शरीर पर ही चेहरे की खूबसूरती निर्भर करती है | सिर्फ सौन्दर्य प्रसाधनों से ही शरीर सुन्दर नहीं बनाया जा सकता, इसके लिए सबसे जरुरी है आहार में पौष्टिकता का होना | संतुलित भोजन न केवल आपकी सेहत के लिए लाभप्रद है , बल्कि यह आपकी त्वचा के लिए भी फायदेमंद है |

वैसे तो त्वचा को नुकसान पहुँचाने कई कारण होते है | पर अधिकांश परिस्थितियों में अस्वस्थ त्वचा के लिए उचित खान पान ही उतरदायी होता है | भोजन की अनियमितता तथा पौष्टिकता की कमी का सीधा प्रभाव हमारी त्वचा पर पड़ता है जो लोग फल ,हरी सब्जियां प्रचुर मात्रा में लेते है उनकी त्वचा जवान ओर चमकदार रहती है | अतः स्वस्थ्य त्वचा पाने के लिए संतुलित व ताजे भोजन को अपनी आदत में शामिल करना जरुरी है |

खाने में रेशेदार चीजों को अपने भोजन में शामिल करें | ये रेशे अंकुरित अनाज , सब्जियों, फलों में काफी प्रचुर मात्र में होते है | उनसे पाचन क्रिया ठीक रहती है | शरीर के लिए जरुरत विटामिन्स व खनिजों भी फलों व सब्जियों में अधिकांशतः मिल जाता है | विटामिन्स और हमारे शरीर के बिच बहुत ही गहरा सम्बन्ध है | सभी विटामिन्स का हमारी त्वचा व सौन्दर्य पर प्रभाव पड़ता है |


विटामिन्स ए से त्वचा चमकदार व खिली खिली रहती है | नाख़ून ,बाल,हड्डियों और दन्त मजबूत होते है | मुहांसे से बचाव रहता है | यह दूध,क्रीम,दही,मक्खन,पनीर,अंडा,मछली,मुर्गी के गोश्त,पीले फलों और हरी पतेदार सब्जियों से कैरोटिन के रूप में प्राप्त किया जा सकता है | शरीर के लिए ओक्सिजन का होना जरुरी है , ठीक उसी प्रकार से त्वचा के लिए विटामिनस का होना जरुरी है |



विटामिन्स बी के सेवन से त्वचा स्वस्थ्य रहती है | बालों का झाड़ना रुक सकता है | आँखें स्वस्थ्य रहती है | यह हरी पतेदार सब्जियों, चाबल, आंटा, अंडा, मछली,दूध, दही,केले आदि से प्राप्त किया जा सकता है |
,


विटामिन सी की कमी से असमय झुर्रियों का सामना करना पड़ता है | इससे बचने के लिए साइट्रस फलों का सेवन बेहतर होता है जैसे संतरा,मौसमी,निम्बू,आंवले का सेवन बेहतर होता है | इसके अलावा सेब, पपीता,अन्नानास,टमाटर,अंगूर, शकरकंद, शलजम,गाजर आदि इस विटामिन्स के अच्छे स्त्रोत है |



उम्र बढ़ने के साथ-साथ विटामिन इ की आवश्यकता होता है ऐसा त्वचा विशेषज्ञों का मानना है | यह त्वचा की चमक बरक़रार रखते है | इसकी कमी से त्वचा प्राकृतिक चमक खो कर झुर्रीदार, धब्बेदार हो जाती है | अतः अपने खाने में मूंगफली, काजू, बादाम, खजूर, नारियल पानी आदि अवश्य शामिल करें |


आपके शरीर के लिए पारम्परिक भोजन प्रणाली ही उचित है | उसमे ज्यादा बदलाव की जरुरत नहीं है | खाने में ज्यादा साबुत आनाज ,ताजे फल,मौसमी फल,सब्जियां जो हमारे शरीर की जरुरत को ज्यादा बेहतर तरीके से पूरा करते है | रोजाना ४५ मिनट का व्यायाम करें | तनाव मुक्त रहे और भरपूर नींद साथ में बेहतर जरुरी है |


पानी त्वचा के लिए सर्वश्रेष्ठ औषधि है |
यह न केवल आपको ताजगी देता है,बल्कि त्वचा को आभा भी प्रदान करता है इसलिए अधिक से अधिक पानी पियें | पानी का अहम् काम शरीर से विषैले तत्वों को बहार निकलना है | पानी शरीर में उर्जा का संचार करता है | आज के जीवनशैली के लिहाज से पानी का महत्व और अधिक बढ़ जाता है |

खाना खाने से पहले कितना भी पानी पी सकते है | खासतौर पर वजन काम करने में जुटे लोगों के लिए यह फायदेमंद होता है | खाना खाने से पहले पानी पिने से भूख कम लगती है | खाने के बाद अगले ४५ मिनट तक पानी न पिने की कोशिस करें |

एक महत्वपूर्ण जानकारी जो शरीर से विश्हरण के लिए जरुरी है वो है एलोवेरा , नित्य सेवन करें और जिन्दगी भर सुखी व निरोग रहें | सुबह खली पेट ६० ml तक पिए और पेट के बीमारी जैसे गैस,कब्ज़ से लेकर बिभिन्न प्रक्रार के असाध्य रोग से मुक्ति पायें | यह मानव जाती के लिए अमृत तुल्य है |
For Aloe Vera products Join Forever Living Products for free as a Independent Distributor and get Aloe Vera products at wholesale rates! (BUY DIRECT AND SAVE UP TO 30%)To join FLP team you will need my Distributor ID (Sponsor ID) 910-001-720841.or contact us- admin@aloe-veragel.com एलोवेरा के बारे में विशेष जानकारी के लिए आप यहाँ यहाँ क्लिक करें
"एलोवेरा " ब्लॉग ट्रैफिक के लिए भी है खुराक | अरे.. दगाबाज थारी बतियाँ कह दूंगी !

Comments :

2 comments to “स्वस्थ्य आहार सेहत की पहचान”

माधव said... on 

well said

Ratan Singh Shekhawat said... on 

Nice info....

Post a Comment

 

statistics >>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>
रफ़्तार Submit
चिट्ठाजगत Read this Blog in english at en.Chitthajagat.in
View My stats >>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>> बाजार(स्टॉक मार्केट)आज का ! >>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>
>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>> www.hamarivani.com

Pengikut